अ
खिल भारतीय विद्यार्थी नगर इकाई हटा द्वारा श्री राघवेंद्र सिंह हजारी शासकीय महाविद्यालय हटा में सेवार्थ विद्यार्थी गतिविधि के माध्यम से शीतल पेय जल के लिए “जल मंदिर” का शुभारंभ किया गया ताकि राहगीरों और विद्यार्थियों को ठंडा पानी उपलब्ध हो सके। जिसका उद्घाटन महाविद्यालय प्राचार्य डॉ पी के ढाका द्वारा किया गया।
विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बांस की लकड़ी एवं घांस-फूस एकत्रित करके अथक परिश्रम से इस मंदिर का निर्माण कर प्रकृति संरक्षण का भी संदेश दिया।
भाग संयोजक अजीत विश्वकर्मा ने बताया कि हर वर्ष परिषद के द्वारा प्रकृति संरक्षण के लिए विभिन्न गतिविधियां हम लोग करते हैं जैसे सकोरा अभियान, नदी घाट एवं मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान, बरसात के समय पौधारोपण ताकि हमारे आसपास का परिवेश स्वच्छ एवं हरा भरा बना रहे।
जल मंदिर उद्घाटन के दौरान हिंदी विभाग प्राध्यापिका आशा राठौर, डॉ राहुल राहुल चौधरी, डॉ विनय वर्मा एवं अन्य महाविद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी परिषद के हटा पटेरा भाग संयोजक अजीत विश्वकर्मा, नगर मंत्री निखिल रजक, नगर महाविद्यालय अध्यक्ष अखिलेश पटेल, मयंक राय, शांतनु खटीक, गजेन्द्र रजक रितिक डिम्हा एवं विद्यार्थी परिषद के अन्य सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।


