digitalgriot

राष्ट्रीय खेल दिवस पर कबड्डी का आयोजन किया

USI Times
1 Min Read

मध्य प्रदेश शासन के निर्देशन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग दमोह के आदेशनुसार एवं जिला खेल अधिकारी सैफुल्लाह खान के मार्गदर्शन में विकासखंड हटा मैं मेजर ध्यानचंद जी के जन्म दिवस 29 अगस्त खेल दिवस के उपलक्ष में 26 से 31 अगस्त तक आयोजित होने वाली खेल गतिविधियों के अंतर्गत आज शासकीय स्नातक महाविद्यालय हटा के खेल मैदान पर कबड्डी एवं खो – खो प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथियों ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया कार्यक्रम मे महाविद्यालय के प्रोफेसर विनय एवं महाविद्यालय खेल अधिकारी प्रशांत सूर्यवंशी ब्लॉक समन्वयक हरिराम अहिरवार एवं युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से संचालित नेहरू युवा केंद्र संगठन जिला दमोह विकासखंड हटा राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कार्यक्रम प्रभारी सोमनाथ विश्वकर्मा ने कार्यक्रम का संचालन एवं आभार व्यक्त किया | खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोगी दिनेश बर्मन , कमलेश ठाकुर कबड्डी कोच अन्य सहयोगियों की उपस्थिति रही | सभी खेलों के बच्चे काफी संख्या में उपस्थित रहे अतिथियों के द्वारा विजेता उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया |

Share This Article
Leave a comment